रतनगढ़ में धूमधाम से मनाई संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती, जय भीम के नारों से गूंजा नगर, मिठाई वितरण भी हुआ रिपोर्ट- प्रदीप तिवारी

14 April 2026 whatsapp Facebook      47


रतनगढ़। डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव समिति रतनगढ़ द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई।

14 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा मिठाई वितरित की। इस दौरान जय भीम और डॉ. अंबेडकर अमर रहें के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं संगठनों के पदाधिकारियों का समिति द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अंत में समिति की ओर से सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

68c9174703cf42868961967e276ced71.png
Call Now
whatsapp

lदेवांश जायसवाल ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त समाज व राष्ट्र का गौरव बढ़ाया

14 April 2026 whatsapp Facebook      134


नीमच। जायसवाल समाज के प्रतिभावान विद्यार्थी डाँ.देवांश जायसवाल को महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज इंदौर में एमबीबीएस की डिग्री पढ़ाई पूर्ण कर डिग्री प्राप्त की कालेज डीन व सीईओं डॉ.अरविंद घनघोरिया ने अपने उद्बबौद्ध में सभी बच्चों को नए पारी की शुरुआत व डिग्री प्राप्त करने के उपरांत बधाई देकर सेवा भारती और आरोग्य भारती जैसे संगठनों के साथ जुड़े और मानव सेवा करने की आव्हान किया व प्रेरणा दी कि डॉक्टर देवांश के पिता राजेश जायसवाल सेवा भारती जिला सह सचिव व भारत विकास परिषद संपर्क प्रमुख और माताजी मीना जायसवाल भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और आरोग्य भारती जिला उपाध्यक्ष के पुत्र और शांतिलाल( जायसवाल ऑटो पार्ट्स ) कैलाश बाई जायसवाल के सुपौत्र हैं, डॉ.जायसवाल की बड़ी बहन डॉक्टर सुश्री शेफाली जायसवाल एमबीबीएस व एमडी सायकेट्री होकर अभी अपनी सेवाएं अरविंदो मेडिकल कॉलेज में दे रही है। डॉक्टर देवांश जायसवाल बचपन से ही होनहार व मेधावी छात्र रहे, उन्होंने डॉक्टर की उपाधि प्राप्त करने पर अपने समाज व परिवार का नाम रोशन किया आगे मेडिकल ऑफिसर के पद पर रहकर नीमच जिले में अपनी सेवाएं देंगे।

जायसवाल महासभा राष्ट्रीय स्तर पर करेगी सम्मानित

अखिल भारतीय जायसवाल सर्व वर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह जायसवाल ने देवांश की एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करने को सम्मान योग्य कदम बताते हुए कहा कि समाज के ऐसे संस्कारवान परिवार की युवा प्रतिभाएं ही आगे चलकर विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहयोगी बनती है। और समाज व राष्ट्र का गौरव बढ़ाती है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय जायसवाल महासभा के आगामी कार्यक्रमों में डॉक्टर देवांश का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया जाएगा।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत- नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली

13 April 2026 whatsapp Facebook      90


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच ने सोमवार 13 अप्रैल को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया व स्वास्थ्य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित के नेतृत्व में सहयोगी संस्था-यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शहर में स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया। वाहन रैली को नगर पालिका की वाहन शाखा प्रभारी उप यंत्री श्रीमती एवं अपर्णा गिरी एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने बंगला नंबर 60 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली रास्ते भर स्वच्छता गीतों से शहर को गूंजायमान करते एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए निकली।

 वाहन रैली में नगर पालिका के सभी कचरा संग्रहण वाहन कतारबद्ध होकर स्वच्छता गीतों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चल रहे थे। रैली में उप यंत्री श्री अर्पणा गिरी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, श्री शुभम उपाध्याय,श्री पीयूष शर्मा ,श्री अनुराग व्यास भी शामिल थे।इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता का महत्व, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था!

रैली पुरानी नगर पालिका से सेन सर्किल तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें स्वच्छता संदेशों से युक्त वाहन, बैनर एवं ध्वनि प्रचार के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस आयोजन में नगर पालिका परिषद,के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की

114272a44dcb1c2022398bf0beaf2b1a.jpg
Call Now
whatsapp

सुवाखेड़ा के पास दर्दनाक सड़क हादसा: मदद के इंतजार में तड़पता रहा युवक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम - महेन्द्र उपाध्याय

13 April 2026 whatsapp Facebook      91


नीमच।  जिले के जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुवाखेड़ा के पास रविवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है इस हादसे में 23 वर्षीय युवक शुभम माली की मौके से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभम पिता जगदीश माली, निवासी तारापुर एवं वर्तमान में नीमच सिटी के चौधरी मोहल्ला में रह रहा था। रविवार को वह किसी कार्य से जावद गया हुआ था और शाम करीब 7:30 बजे मोटरसाइकिल से वापस नीमच लौट रहा था। इसी दौरान सुवाखेड़ा गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसा इतना भयावह था कि शुभम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। घटना स्थल सुनसान क्षेत्र में होने के कारण उसे तत्काल कोई मदद नहीं मिल सकी, जिससे उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। कुछ समय बाद सुवाखेड़ा की नई आबादी के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मानवता का परिचय देते हुए तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी।

ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

फिलहाल जावद थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

abd75c9ac1cff10e958ac4db3c86873e.png
Call Now
whatsapp

वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम कल 37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण

13 April 2026 whatsapp Facebook      93


नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल मंगलवार को सायंकाल 4 बजे वार्ड क्रमांक 6 स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन( कम्युनिटी हॉल) के यहां विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार के प्रयासों से सीएम माँनीट योजना अंतर्गत 37.5 लाख की लागत से होने वाले डोम निर्माण का भूमि पूजन कार्यक्रम रखा गया है!   

              उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा ने बताया कि उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार,भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, भाजपा मंडलअध्यक्ष दारा सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना करण सिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा। श्रीमती बामनिया ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणो, गणमान्य नागरिकों एवं वार्ड वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है!

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

मंदसौर जिले का वांछित आरोपी चित्तौड़गढ़ में गिरफ्तार, 130 किलो डोडा चूरा मामले में कार्रवाई

13 April 2026 whatsapp Facebook      96


चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंदसौर (मध्यप्रदेश) निवासी एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशानुसार तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में 10 अप्रैल 2026 को मंगलवाड़ थाना प्रभारी भगवानलाल के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस टीम में एसआई गोकुल लाल, एएसआई जगदीश चंद्र, भैरूलाल सहित अन्य जवान शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान थाना निकुंभ के वर्ष 2025 के 130 किलोग्राम डोडा चूरा तस्करी मामले में वांछित आरोपी रामदयाल पिता मांगीलाल पाटीदार, निवासी करनाखेड़ी (थाना भावगढ़), जिला मंदसौर को डिटेन कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद उससे तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की अपील:

जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थ तस्करी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

68d5535b971d558f594f10a5affd0a71jpeg
Call Now
whatsapp

मंदसौर में चाकूबाजी: शुक्ला चौक पर युवक की हत्या, एक घायल; एक सप्ताह में तीसरी बड़ी वारदात

13 April 2026 whatsapp Facebook      96


मंदसौर। शहर में अपराध लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। रविवार को शुक्ला चौक क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान साहिल पिता अय्यूब निवासी मदारपुरा के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्ला चौक पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया, जिसमें साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक घायल है, जिसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक और आरोपी सभी मदारपुरा क्षेत्र के निवासी हैं, जिससे मामला आपसी रंजिश या विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। हालांकि घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। 

गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में यह तीसरी बड़ी आपराधिक वारदात है, जिससे शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार हो रही घटनाओं से आमजन में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

7f0680f20854638765003d884c469650.png
Call Now
whatsapp

नोएडा में मजदूरों के आंदोलन की आड़ में सक्रिय हुए असामाजिक तत्व, पुलिस गाड़ियों में लगाई आग

13 April 2026 whatsapp Facebook      99


Noida News : औद्योगिक क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से कर्मचारियों और मजदूरों का आंदोलन लगातार जारी है। फैक्ट्री कर्मचारियों की मांगों को लेकर शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब उग्र रूप लेता जा रहा है। प्रशासन द्वारा दिए गए प्रस्ताव को कर्मचारियों ने सिरे से खारिज कर दिया, जिसके बाद प्रदर्शन और तेज हो गया।

आंदोलन की आड़ में घुसे असामाजिक तत्व

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई है कि मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो गए हैं। ये तत्व जानबूझकर माहौल खराब करने और आंदोलन को हिंसक रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस गाड़ियों में आगजनी से बिगड़ा माहौल

स्थिति उस समय बेकाबू हो गई जब अराजक तत्वों ने पुलिस की गाड़ियों को निशाना बनाते हुए उनमें आग लगा दी। आगजनी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये लोग अचानक भीड़ में शामिल हुए और सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ और आगजनी को अंजाम दिया।

मजदूर संगठनों ने हिंसा से किया किनारा

मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों ने साफ तौर पर कहा है कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करते। उनका आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व आंदोलन को बदनाम करने की साजिश के तहत ऐसी घटनाएं कर रहे हैं।

पुलिस और प्रशासन अलर्ट, जांच तेज

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कानून-व्यवस्था पर चुनौती, आंदोलन की साख पर असर

नोएडा में चल रहे इस आंदोलन ने अब कानून-व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। एक ओर मजदूर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों की घुसपैठ से आंदोलन की साख पर भी असर पड़ रहा है।

dd1e2937f6807a5f8221e45f914da78b.png
Call Now
whatsapp

पीड़ित मानवता की सेवा का सुख ही मन का सबसे बड़ा सुख होता है- श्याम शर्मा अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल , कोषाध्यक्ष संदीप दरक, महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता चौधरी व कार्यकारिणी सहित 9 नए सदस्यों ने शपथ लेकर दायित्व ग्रहण किया

13 April 2026 whatsapp Facebook      116


नीमच। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पीड़ित मानवता की सेवा का अभियान पहुंचता है तो ही मन को सच्चा सुख मिलता है। पीड़ित मानवता की सेवा का सुख ही मन का सच्चा सुख होता है ।यह सुख करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी नहीं मिलता है ।भारत विकास परिषद द्वारा गरीब असहायों को सर्दी में कंबल, कोरोना काल में ऑक्सीजन और भोजन सेवा, पर्यावरण रक्षा के लिए पौधारोपण, महापुरुषों के स्मरण के लिए उनकी प्रतिमा स्थापना , साथ ही संपर्क, सहयोग ,संस्कार, सेवा, समर्पण भाव के साथ गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, भारत को जानो, जैसे सेवा प्रकल्पों के कार्य कर समाज के सामने एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह बात दायित्व ग्रहण समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्याम जी शर्मा, (कोटा) चेयरमेन भारत विकास परिषद आयुर्विज्ञान संस्थान कोटा ने भारत विकास परिषद शाखा नीमच के दायित्व ग्रहण समारोह सीएसवी अग्रोहा भवन में कही ।

दायित्व ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष जी पटेल पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी नीमच ने अपने उद्बोधन में बताया कि हजारों वर्षों तक भारत की संस्कृति को नष्ट करने के लिए मुगलों और अंग्रेजों ने अनेक प्रयास किए लेकिन भारतीय संस्कृति सेवा की संस्कृति है जो आज भी अमिट है। भारतीय संस्कृति से पूरा विश्व वसुदेव कुटुंबकम की प्रेरणा लेता है जो सभी के लिए प्रेरणादाई है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं शाखा परिवार के सदस्य नीमच के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह जी परिहार ने अपने उद्बोधन में बताया कि परिषद द्वारा महापुरुषों स्वामी विवेकानंद, छत्रपति शिवाजी, वीर सावरकर आदि की प्रतिमाएं स्थापित की गई है। परिषद प्रयास कर आगामी दिनों में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य रखें तो युवा पीढ़ी महापुरुषों के जीवन के चरित्र से अवगत होगी । इसके लिए उन्होंने विधायक निधि से आर्थिक सहयोग की बात भी कहीं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मध्य भारत पश्चिम प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम जी पोरवाल मंदसौर ने कहा कि परिषद द्वारा पिछले वर्ष सेवा के अनेक कार्य कर नीमच शाखा ने एक अलग पहचान बनाई है । नई कार्यकारिणी सेवा अभियान को नई ऊंचाइयों प्रदान करेगी । कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव जी चोपड़ा ने कहा कि मेरा परिवार भारत विकास परिषद से शुरू से ही जुड़ा रहा है और परिषद सेवा कार्यों से समाज में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर रहा है। परिषद परिवार के सभी सदस्य सक्रियता से समाज सेवा के कार्यों में लगे हुए हैं। निवर्तमान अध्यक्ष रवि पोरवाल ने स्वागत उद्बोधन एवं निवर्तमान सचिव पिंटू शर्मा ने परिषद द्वारा वर्ष भर की गई गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नवीन अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने अपनी आगामी कार्यों की अभिलाषा बताते हुए कहा कि परिषद टीम भावना के साथ सभी सेवा प्रकल्प को निर्धारित समय में पूरा कर सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी एवं स्थाई प्रकल्पों पर जोर देगी। रीजनल सचिव संपर्क एवं कार्यक्रम के शपथ अधिकारी प्रदीप चोपड़ा (जावद) ने समाज सेवा राष्ट्र विकास की शपथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता व उनकी टीम एवं महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता चौधरी एवं उनकी टीम को दिलाते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी नया नेतृत्व परिषद को नई ऊर्जा प्रदान करेगा और समाज को सेवा के नए प्रकल्पों से विकास के लिए प्रोत्साहन प्रदान करेगा। कार्यक्रम मे संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल और प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल ने भी अपने विचार व्यक्त किए और परिषद परिवार को बधाई दी।अतिथियों को भारतीय परंपरा अनुसार मस्तक पर तिलक लगाकर, दुपट्टे और मोतियों की माला से स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। संगीतमय प्रस्तुति के साथ वंदे मातरम गान सी एम राईस स्कूल की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। निवर्तमान पदाधिकारियों द्वारा नवीन अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव को पिन पहनाकर दायित्व का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर शाखा परिवार में 9 नए सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करने पर दुपट्टा, मोती माला एवं पिन लगाकर और परिषद परिचय पुस्तिका के साथ सदस्यता प्रमाण पत्र देकर ससम्मान परिषद में सम्मिलित किया। नए सदस्यों में परिवार सहित अरविंद गोयल, संदीप नायर, आशीष गर्ग, नवीन अग्रवाल, रोहित नरेड़ी ,सौरव खंडेलवाल, भरत गर्ग, जितेन्द्र चोरडिया, निरंजन सिंह चौहान को नवीन अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम में परिवार द्वारा देहदान का संकल्प लेने के लिए श्रीमान रमेश चंद जी जैन एवं उनके परिवार का अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान तथा भारत माता की जय घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम का रचनात्मक व समयबद्ध सफल संचालन मनोज माहेश्वरी व सुशील गट्टानी ने किया तथा आभार कोषाध्यक्ष संदीप दरक ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विवेकानंद शाखा, मनासा शाखा, जावद शाखा, मंदसौर शाखा ने भारत विकास परिषद शाखा नीमच के नवीन पदाधिकारियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न समाज के पदाधिकारीगण, सामाजिक क्लब, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिकगण, मातृशक्ति, परिषद परिवार के सदस्य आदि मौजूद थे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।


भारत विकास परिषद शाखा नीमच मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी

9826061266

3013c2a4db9bcca350eb0325d79e504f.jpg
Call Now
whatsapp

रुक्मण बाई चारण का आकस्मिक निधन

12 April 2026 whatsapp Facebook      134


रतनगढ़। रुक्मण बाई धर्मपत्नी टीलाराम चारण उम्र 70 वर्ष का ब्रेन हेमरेज के कारण दिनांक 11 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे गीतांजलि हॉस्पिटल उदयपुर में निधन हो गया जिनकी अंतिम यात्रा दिनांक 12 अप्रैल को संपन्न हुई जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए रुक्मण बाई वरिष्ठ समाजसेवी टीलाराम चारण की धर्मपत्नी थी वह धार्मिक एवम् संस्कारी मृदुभाषी, व्यवहारिक थी उनके पीछे दो पुत्र शांतिलाल और छोटे पुत्र ओमप्रकाश चारण जो वायु सेना मिसाइल में 23 वर्ष से अपनी सेवाए दे रहे है एवम् विनय कुमार चारण सरपंच की काकी जी एवं दौलत चारण (प्रॉपर्टी बोकर नीमच) की ताई जी थी उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर छाई हुई है।


भारत विकास परिषद शाखा नीमच का दायित्व ग्रहण समारोह आज अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल, कोषाध्यक्ष संदीप दरक अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ नए सत्र के लिए शपथ लेंगे

10 April 2026 whatsapp Facebook      241


नीमच। सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद (मध्य भारत पश्चिम प्रांत) शाखा नीमच का सत्र 2026 -27 के लिए गठित नवीन पदाधिकारीयों का दायित्व ग्रहण समारोह आज दिनांक 11 अप्रैल शनिवार को शाम 7:30 बजे से सीएस वी अग्रोहा भवन नीमच पर रखा गया है। नवीन सत्र के लिए अध्यक्ष पुरुषोत्तम गुप्ता, सचिव सतीश गोयल ,कोषाध्यक्ष संदीप दरक अपनी नवगठित कार्यकारिणी के साथ नए सत्र के लिए शपथ लेंगे और दायित्व ग्रहण करेंगे। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी एवं निवर्तमान अध्यक्ष रवि पोरवाल, सचिव पिंटू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में पावन सानिध्य मुख्य अतिथि के रुप में श्री सुभाष जी पटेल पूर्व सांसद एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी, नीमच , कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्याम जी शर्मा अध्यक्ष भारत विकास आयुर्विज्ञान संस्थान कोटा, विशिष्ट अतिथि नीमच क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार , श्रीमती स्वाति गौरव जी चोपड़ा नगर पालिका अध्यक्ष, श्री घनश्याम जी पोरवाल भारत विकास परिषद मध्य भारत पश्चिम प्रांत अध्यक्ष, एवं रीजनल सचिव संपर्क प्रदीप चोपड़ा, जावद शपथ अधिकारी के रूप में उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता मनोज माहेश्वरी द्वारा दी गई।


मनोज माहेश्वरी 

भारत विकास परिषद शाखा नीमच मीडिया प्रभारी प्रवक्ता

9826061266

68c9174703cf42868961967e276ced71.png
Call Now
whatsapp

सीएमओ श्रीमती बामनिया ने किया विभिन्न योजनाओं में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षन सांवरिया मंदिर नाला सौंदरीकरण व वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिये निर्देश

9 April 2026 whatsapp Facebook      305


 नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया गुरुवार 9 अप्रैल को इंजीनियर श्री दीपक मुवेल व लोक निर्माण शाखा के कर्मचारियों के साथ शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची व ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण एवं शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

  सीएमओ श्रीमती बामनिया सर्वप्रथम सांवरिया जी मंदिर नीमच सिटी के पास सीएम मॉनिट योजना के अंतर्गत चल रहे सांवरिया मंदिर नाला सौंद्रीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची और ठेकेदार को पुलिया का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने तथा बगीचे के आसपास रेलिंग लगाने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान सीएमओ श्रीमती बामनिया ग्वालटोली तलैया के पास अमृत -2 योजना के तहत चल रहे वाटर बॉडी प्रोजेक्ट का कार्य देखने भी पहुंची और ठेकेदार को कार्य में गति लाने तथा कार्य अति शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 निरीक्षण के दौरान श्रीमती बामनिया राठौर पार्क नीमच सिटी के पीछे नवनिर्मित संजीवनी क्लिनिक व डोम को भी देखने पहुंची और नपा इंजीनियर को बनकर तैयार हो चुके संजीवनी क्लिनिक भवन नगर पालिका को हस्तांतरित करवाने तथा डोम के सामने पर्याप्त साफ सफाई करवाने व पेवर ब्लाक लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की लोक निर्माण शाखा के लिपिक श्री अब्दुल नईम,श्री अर्जुन सिंह राठौर, बगीचा शाखा प्रभारी श्री महावीर जैन भी सीएमओ के साथ थे।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती धाम शक्ति नगर धनेरीया कला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पत्रिका लेखन का कार्य संपन्न

8 April 2026 whatsapp Facebook      361


श्री शंखेश्वर पार्श्व पद्मावती धाम शक्ति नगर धनेरीया कला नीमच में स्थित नवीन श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ एवं पद्मावती मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव दिनांक 24 अप्रैल 2026 से लेकर 27 अप्रैल 2026 तक के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन खरतर गच्छाधिपति आचार्य प्रवर मणि प्रभ सागर जी महाराज साहेब आदि ठाना की पावन निश्रा में होना है, जिसके लिए स्पष्ट वक्ता गुरुवरया श्री गुणरंजना श्री जी महाराज साहब के पावन सानिध्य में श्री पारसमल जी मुरडीया के निवास स्थान पर पत्रिका लेखन का कार्यक्रम काफी धूमधाम से मनाया गया जिसमें श्री महावीर जिनालय विकास नगर नीमच से भव्य जुलूस के साथ पत्रिका लेखन हेतु उपस्थित हुए जिसमें प्रमुख रूप से श्री जम्बु कुमार जी सरावगी एवं श्री प्रेम प्रकाश जी पगारिया के गरिमामय उपस्थिति में ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री देवीलाल जी नाहटा महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री शोकिन जैन ,श्री अखिलेश जैन ,श्री प्रीतम चंद जी खिमेसरा श्री गेंदमल जी पामेचा श्री रोशन लाल जी जारोली श्रिखब गोपावत,सुनील गोपावत , चन्द्र प्रकाश जी छाजेड अनिल जी बेगानी ,अनिल नाहटा ,मनोज झलोका ,प्रदीप लसोड़ ,श्री नवीन जी मोता श्री संदीप जी खाबिया,श्री संजय जी बेगानी, श्री नितिन कंकरेचा ,श्री राकेश पगारिया कमलेश गोपावत ,सुभाष गोपावत ,राहुल मुरडिया आशीष मुरदिया व कई अन्य वरिष्ठ लोगों के द्वारा पत्रिका लेखन का कार्यक्रम संपन्न किया गया,उसके पश्चात श्री शंखेश्वर पारस नाथ मंदिर जैन कॉलोनी श्री भीड़ भंजन पारसनाथ मंदिर पुस्तक बाजार श्री महावीर जिनालय विकास नगर आदि मंदिरों में पत्रिका भेंटकर सभी से कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया गया, कार्यक्रम की उक्त जानकारी श्री संदीप जैन एडवोकेट द्वारा दी गई.

114272a44dcb1c2022398bf0beaf2b1a.jpg
Call Now
whatsapp

कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में जिला प्रशासन की खान खेड़ी में बड़ी कार्रवाई प्रशासन की टीम ने 15 डंपर रेत के स्टॉक को किया जप्त

7 April 2026 whatsapp Facebook      456


कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन और एडीएम श्री बी.एस. कलेश के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम द्वारा मनासा के ग्राम खानखेड़ी में बड़ी कार्यवाही करते हुए 15 डंपर रेत का स्टॉक जेसीबी एवं डंपरों के माध्यम से उठवा कर जप्त किया गया है। एसडीएम सुश्री किरण आंजना, तहसीलदार मनासा श्री मुकेश निगम, नायब तहसीलदार कुकडेश्वर श्री नवीन छलोत्रे की टीम ने मंगलवार को मनासा तहसील के ग्राम खानखेड़ी के जीरो प्वाइंट क्षेत्र (गांधीसागर डूब क्षेत्र) में बैक वॉटर से अवैध रेत खनन कर रखे गए लगभग 15 डंपर रेत के स्टॉक को प्रशासन द्वारा 2 जेसीबी और डंपरो की सहायता से उठाया जाकर, दूरस्थ स्थान पर डंप कराया गया। जब्त रेत के संबंध में प्रशासन द्वारा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही के दौरान जिला खनिज अधिकारी गजेंद्र डाबर भी उपस्थित थे। यह जानकारी मनासा के एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने दी है।

abd75c9ac1cff10e958ac4db3c86873e.png
Call Now
whatsapp

जैन कॉलोनी में चली नपा की जेसीबी--- गली में करीब 10 मकानों का अतिक्रमण हटाकर रास्ता खुलवाया

7 April 2026 whatsapp Facebook      460


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच के वार्ड क्रमांक 35 स्थित जैन कॉलोनी की आखिरी गली में शासकीय भूमि पर करीब 10 मकान मालिको ने रास्ते में पक्के निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। शिकायत पर नगर पालिका नीमच ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 10:00 बजे जेसीबी व अन्य संसाधनों के साथ अतिक्रमण हटाओ मुहिम प्रारंभ कर अतिक्रमण हटाया और आवागमन सुचारु किया। विदित हो कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में उपरोक्त सभी भवन स्वामियों को अतिक्रमण हटाने हेतु तीन-तीन बार नोटिस दिए जा चुके थे किन्तु उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था।

 उपरोक्त स्थिति के चलते नगर पालिका परिषद नीमच का अमला मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे जेसीबी व अन्य संसाधनों के साथ जैन कॉलोनी पहुंचा। राजस्व विभाग के टेकचंद बुनकर, श्री महावीर जैन, लोक निर्माण विभाग के श्री हेमंत सिसोदिया,श्री रवि भंडारी, श्री चिरायु चांदना, श्री राम सिंह आदि कर्मचारियों के साथ पहुंचे और पहले सभी को स्वयं के द्वारा अपना अतिक्रमण हटाने को कहा। अनेक अतिक्रमणकर्ताओ ने स्वयं का अतिक्रमण हटा लिया किन्तु जिन्होंने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया उनका अतिक्रमण नगर पालिका ने अपने संसाधनों व कर्मचारियों के माध्यम से हटाया।

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

भारतीय जनता पार्टी नीमच के नवीन कार्यालय का स्थापना दिवस पर भूमि पूजन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

6 April 2026 whatsapp Facebook      536


भारतीय जनता पार्टी के 47 में स्थापना दिवस के अवसर पर नीमच भारतीय जनता पार्टी के नवीन कार्यालय का भूमि पूजन बांग्ला नंबर 60 पुरानी नगर पालिका नीमच पर हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत जी खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जी जामवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष सी ए अखिलेश जी जैन वर्चुअल रूप से जुड़े एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। पूरे मध्य प्रदेश में एक साथ भारतीय जनता पार्टी के 17 कार्यालय जिनमे 14 कार्यालय का भूमि पूजन एवं 3 कार्यालय का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। यह सभी कार्यालय अगले स्थापना दिवस तक बनकर तैयार हो जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। ढोल ढमाको आतिशबाजी एवं पूरे विधि विधान मंत्रोच्चार के साथ कार्यालय का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। सबसे पहले सभी कार्यकर्ताओं ने तपोभूमि कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया एवं अपने-अपने घरों पर भी पार्टी के ध्वज को फहराया। भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन जी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं सरकार द्वारा किसनो, युवाओं महिलाओं सभी वर्ग के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को बताया। संगठन महामंत्री अजय जी जामवाल ने पंच परिवर्तन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया एवं विश्व में युद्ध को लेकर संकट के बावजूद भारत की जीडीपी बढ़ रही है एवं भारत लगातार प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत जी खंडेलवाल ने बताया कि कार्यालय एक मंदिर है जहां विश्वास और आस्था का केंद्र है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के लिए सुविधा युक्त कार्यालय बनाया जाएगा ।भूमि पूजन कार्यक्रम में सुरेश जी आर्य संभाग प्रभारी, सांसद सुधीर जी गुप्ता, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना नारायण जी खंडेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष जी पटेल, जावद विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, प्रदेश प्रवक्ता एवं नीमच विधायक दिलीप सिंह जी परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव जी मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह जी चौहान, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन जी पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत जी हरित ,महेंद्र जी भटनागर, अवंतिका जी जाट, मोहन खींची एवं जिले के तीनों महामंत्री धन सिंह कैथवास, नरेंद्र मालवीय, अशोक विक्रम सोनी, मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। वंदे मातरम गीत कोषाध्यक्ष श्रीमती हेमलता धाकड़ ने लिया। स्वागत उद्बोधन देते हुए जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए निरंतर कार्य करते हुए पार्टी संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही ।कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ जनों एवं मिसाबंदीयो का साफा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओ का सम्मेलन भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संभाग प्रभारी सुरेश जी आर्य, सांसद सुधीर जी गुप्ता ,जिला प्रभारी सुभाष जी पटेल, विधायकगण ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार एवं अनिरुद्ध माधव मारु ने भी संबोधित किया कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय मंत्री विनोद नागदा ने किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिले के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार जिला महामंत्री धन सिंह कैथवास ने किया। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।

68d5535b971d558f594f10a5affd0a71jpeg
Call Now
whatsapp

मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने दी फिल्मी अभिनेता धर्मेंद्र को झिलमिल गीतों की महफिल द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि

6 April 2026 whatsapp Facebook      633


नीमच- मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप नीमच द्वारा फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को 4 अप्रैल शनिवार रात्रि 8:00 बजे स्थान टाउन हॉल नीमच में झिलमिल गीतों की महफिल कार्यक्रम द्वारा संगीतमय भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई..

उक्त कार्यक्रम में शहर के कई सम्माननीय अतिथि समाजसेवी भारत जी जाजू ,अनिल जी चौरसिया, शिवजी महेश्वरी, डॉक्टर स्वप्निल वधवा, डॉक्टर पिंकी मूंदड़ा, आशा जी सांभर, सतीश जी तोतला, प्रमोद जी रामावत, की उपस्थिति के साथ जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय जी चौधरी और महेश बैरागी तथा जिले की सभी संगीत संस्थाएं एवं संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ l..

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में तथा मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के संयोजक खजानसिंह पवार के साथ मिलकर मां सरस्वती को माल्या अर्पण एवं दीप प्रज्वलित कर तथा धर्मेंद्र जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया इसके पश्चात मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य प्रभु लाल रेगर द्वारा मां सरस्वती की वंदना की गई..

इसके पश्चात मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप के सभी नॉन प्रोफेशनल कलाकारों ने धर्मेंद्र जी के एक से बढ़कर एक गीतों को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया जिसमें विजय कुमार चौहान द्वारा कोई जब रह ना पाए और ओ मेरी महबूबा, धीरज मंडोरिया और सुनीता द्वारा झिलमिल सितारों का आंगन होगा, और तू इस तरह से मेरी जिंदगी में शामिल, भरत घावरी और प्रभा बैरागी द्वारा दीवाने हैं दीवानों को ना और मैं गलियों का राजा, राजेंद्र रोकड़े द्वारा दिल कहे रुक जा रे और यही है तमन्ना, *मुसाफिर ग्रुप प्रमुख खजानसिंह पवार* और प्रभा बैरागी द्वारा होली के दिन दिल मिल जाते हैं और मैं जट यमला पगला दीवाना, सदाशिव सेन द्वारा नागन सा रूप है तेरा और क्या हुआ तेरा वादा डॉक्टर दीपक ओझा और सुनीता द्वारा कौन दिशा में लेके और क्या मिलिए ऐसे लोगों से, राकेश मालानी द्वारा हम बेवफा हरगिज और चला जाता हूं किसी, ग्रुप परामर्शदाता राजेंद्र जी शर्मा एवं निशा घारू द्वारा साथिया नहीं जाना और दीवानों से यह मत पूछो, राजेश सेन द्वारा मैं कहीं कवि ना बन जाऊं और तेरे मेरे बीच में, प्रभु लाल आर्य द्वारा किसी शायर की गजल, जैसे धर्मेंद्र के सुपरहिट एवं अन्य गीतों से समा बांध दिया कार्यक्रम की एक और महत्वपूर्ण बात यह रही की पहली बार मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप में धर्मेंद्र जी को श्रद्धांजलि देने के लिए दो नन्हे बच्चों ने भी अपने गीत प्रस्तुत किया जिसमें मा. हार्दिक रेगर द्वारा तुमसे मिलकर ना जाने क्यों और कु. याचना पवार द्वारा गर तुम भुला ना दोगे जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए जैसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.. कार्यक्रम का संचालन बहुत ही खूबसूरत और शालीनता से श्रीमती मंजुला धीर मैडम द्वारा किया गया जिसे भी दर्शकों ने खूब सराहा.. और अंत में मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप का थीम सोंग चलते-चलते मेरे गीत याद रखना प्रस्तुत कर सभी संगीत प्रेमियों से विदाई लेकर कार्यक्रम का समापन किया गयामुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप प्रमुख खजानसिंह पवार से चर्चा मैं बताया गया कि उन्होंने अपने ग्रुप का संघर्ष पिछले 5 वर्षों से निरंतर जारी रखा हुआ है एवं सभी नॉन प्रोफेशनल कलाकार को मंच प्रदान करके संगीत स्वर लहरी को जीवंत रखने का निर्णय लिया गया है तथा उन सभी कलाकारों को मंच प्रदान करते हैं जो संगीत के प्रति समर्पण की भावना रखते हैं अंत में ग्रुप के सदस्य विजय कुमार चौहान द्वारा सभी उपस्थित अतिथियों सहयोग कर्ताओं एवं संगीत प्रेमियों का आभार माना।

7f0680f20854638765003d884c469650.png
Call Now
whatsapp

02 प्रकरणों में लगभग 52 लाख 25 हजार रूपयंें मुल्य की 500 ग्राम एमडी, 02 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम एवं 15 किलो अवैध डोडाचुरा जप्त, 2 तस्कर गिरफ्तार, पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद एवं पुलिस थाना जीरन को मिली सफलता

6 April 2026 whatsapp Facebook      590


माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर चलाये जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस की प्रभावी एवं लगातार कार्यवाही

माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस महानिदेशक महोदय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में नशा मुक्ति अभियान चलाया जाकर नशे के सौदागरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस चौकी नयागांव थाना जावद एवं पुलिस थाना जीरन द्वारा अभियान के दौरान नशे के सौदागरों के विरूद्व सख्त कार्यवाही कर लगभग 52 लाख 25 हजार रूपयें मुल्य की 500 ग्राम एमडी, 02 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम एवं 15 किलोग्राम ग्राम अवैध डोडाचुरा जप्त कर 02 तस्करों को गिफ्तार करेन में सफलता प्राप्त की गई है। 

*कार्यवाही क्रमांक 01 - पुलिस चौकी नयागांव* - दिनांक 03.04.2026 व 04.04.2026 की दरमियानी रात को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन हाइवे रोड पर रेलवे फाटक के पास नयागांव में पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक हुंडई कम्पनी की आई 20 कार क्रमांक त्श्र-42-ब्।-0916 को फोर्स की मदद से रोका और चालक को अभिरक्षा में लेकर उक्त संदिग्ध कार की तलाशी में मिले 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए व 15 किलोग्राम डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए विधिवत् जप्त किया गया तथा कार के चालक राजूराम पिता हरिराम जाट उम्र 42 साल निवासी ग्राम बलाया थाना मुंडवा जिला नागौर, राजस्थान को मौके से गिरफ्तार कर गिरफ्तारशुदा आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15, 22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दिनांक 04.04.2026 को अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है । 

*कार्यवाही क्रमांक 02 - पुलिस थाना जीरन* - पुलिस थाना जीरन को दिनांक 3.4.2026 को संदिग्ध वाहन की चैकिंग के दोरान बीना नबर की एच एफ डिलक्स मोटर सायकल चालक के द्वारा आवरीमाता -चीताखेडा रोड पर नाकाबंधी देख पर मोटर सायकल को लेकर भागने का प्रयास करने लगा जहा फोर्स के द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए बीना नबर की मोटर सायकल एचएफ डिलक्स को रोका तलाशी लेते मोटर सायकल के आगे टकी पर रखी थेली मे रखा अवैध मादक पदार्थ अफीम कुल वजनी 02 किलो 140 ग्राम जप्त किया एव मोटर सायकल चालक नारायणसिह पिता बहादुरसिह राजपुत उम्र 35 साल जाति राजपुत निवासी धरला थाना बेगु जिला चित्तोडगढ राजस्थान के विरूद्ध अपराध धारा 8/18 एनडीपीएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया आरोपी से अवैध मादक पदार्थ अफीम के सबध मे पुछताछ कर अग्रीम कार्यवाही कि जावेगी। 

*जप्त मश्रुका* - 500 ग्राम एमडी, 02 किलो 140 ग्राम अवैध अफीम, 15 किलो अवैध डोडाचुरा, हुंडई कम्पनी की आई 20 कार, बिना नम्बर की एचएफ डिलक्स मोटर सायकल

*गिरफ्तार आरोपीगण* - 

1. राजूराम पिता हरिराम जाट उम्र 42 साल निवासी ग्राम बलाया थाना मुंडवा जिला नागौर, राजस्थान 

2. नारायणसिह पिता बहादुरसिह राजपुत उम्र 35 साल जाति राजपुत निवासी ंध्ंारला थाना बेगु जिला चित्तोडगढ राजस्थान

*सराहनीय योगदान* - उक्त कार्यवाहियों में चौकी प्रभारी नयागांव थाना जावद, एवं थाना प्रभारी जीरन सहित चौकी नयागांव एवं थाना जीरन पुलिस टीम का सराहनीय यागदान रहा।

dd1e2937f6807a5f8221e45f914da78b.png
Call Now
whatsapp

सिंगोली पुलिस को मिली सफलता अवैध मादक पदार्थ 42.200 किलोग्राम पीसा डोडाचूरा जप्त कर दो आरोपी को किया गिरफ्तार

6 April 2026 whatsapp Facebook      590


पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी श्री रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियो 01. बलदेव सिंह पिता ईश्वर सिंह जाति रायसिख सरदार उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 3SRW राठीखेड़ा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरुद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान 02. सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाति जाट उम्र 24 साल निवासी 3LLW लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को किया गिरफ्तार।


दिनांक 04.04.2026 को वाहन चैकिंग हेतू ग्राम धोगवा राजस्थान सीमा पहुँचे जहाँ पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग बाद हमराह बल शासकीय वाहन के वापस थाना सिंगोली आते समय ग्राम धोगवा के यात्री प्रतिक्षालय के अन्दर दो व्यक्ति दोनो एक एक बैग हाथ में तथा एक एक पिठ्ठू बैग पीठ पर टांगे हुवे संदिग्ध अवस्था में खड़े थे पुलिस की गाड़ी व पुलिस को देखकर दोनो व्यक्ति भागने की कोशिश करने लगे शंका होने पर शासकीय वाहन व फोर्स, पंचान की मदद से आरोपियो बलदेव सिंह व सुनील कुमार के कब्जे से 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ जप्त कर आरोपियो 01. बलदेव सिंह पिता ईश्वर सिंह जाति रायसिख सरदार उम्र 35 साल निवासी वार्ड न. 3SRW राठीखेडा तहसील थाना टिब्बी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान हालमुकाम पुलिस चौकी सुरेशिया के पास गुरुद्वारे का मकान हनुमानगढ़ राजस्थान 02 सुनील कुमार पिता हंसराज देवव्रत जाति जाट उम्र 24 साल निवासी 3 लीलावती वार्ड न. 05 थाना संगरिया जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से जप्तशुदा अवैध पीसा मादक पदार्थ के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।


जप्त संपत्ती- 01. 42.200 किलोग्राम अवैध पीसा मादक पदार्थ कीमती 634000 रूपये


02. एक वीवो कंपनी का Y25 ब्लैक कलर का एनड्राईड मोबाईल कीमति करीब


15,000 रूपये तथा एक वीवो कंपनी का YO2T ग्रे कलर का एनड्राईड मोबाईल


कीमति करीब 15,000 रूपये, कीमती 30000 रूपये


कुल कीमती 6640000


सराहनीय कार्य उक्त कार्य मे थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

3013c2a4db9bcca350eb0325d79e504f.jpg
Call Now
whatsapp

पहली बार गरीब अटल बस्ती वासियों को मिली सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा सपना और संकल्प पूरा किया क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का भव्य स्वागत

5 April 2026 whatsapp Facebook      654


नीमच / नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में किये जा रहे विकास कार्यों एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य की श्रंखला में नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने वार्ड नंबर 35 के अंतर्गत आने वाली अटल बस्ती के निवासियों को जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्र जी के सहयोग से आश्रय योजना अंतर्गत सुलभ शौचालय की सौगात के बाद अब सीसी रोड व नाली निर्माण की भी सौगात प्रदान की है। रविवार 5 अप्रैल को नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने अटल बस्ती में 25 लाख 50हजार की लागत से बन रहे 480 मीटर लंबे और 3 मीटर चौड़े सीसी रोड व 750 मीटर लंबी नाली निर्माण का निरीक्षण किया व इंजीनियर तथा ठेकेदार को कार्य गुणवत्तापूर्ण करने के निर्देश दिये।इस दौरान क्षेत्र वासियों ने श्रीमती चोपड़ा का पुष्पमाला से स्वागत करते हुए सुंदर व चौड़ी सड़क तथा नाली निर्माण के लिए आभार व्यक्त किया।

 श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि पार्टी के आधार स्तंभ एवं एकात्मक वाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि एक दीप वहां जलाओ जहां अभी भी अंधेरा है। उन्हीं की प्रेरणा के अनुरूप आर्थिक रूप से कमजोर अटल बस्ती के निवासियों को पहले सुलभ कांप्लेक्स की सौगात दी गई थी और अब सीसी रोड व नाली निर्माण की सौगात प्रदान की जा रही है ताकि इस बस्ती के निवासी भी अच्छे वातावरण में अपना जीवन यापन कर सके। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सिद्धांत सबका साथ सबका विकास के अनुरूप नगर पालिका द्वारा शहर में हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करवाए जा रहे हैं और यह क्रम निरंतर जारी रहेगा। 

 निरीक्षण के दौरान मंडल उपाध्यक्ष श्री मनीष गर्ग, वार्ड क्रमांक 35 के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री नंदकिशोर शर्माa( श्री नंदू काका) पार्षद श्री आलोक सोनी, श्री योगेश कवीश्वर, श्री रूपेंद्र लॉक्स, नपा इंजीनियर श्रीमती अन्नू सोलंकी, लोक निर्माण विभाग के श्री अब्दुल नईम, श्री अर्जुन राठौर, एवं बड़ी संख्या में क्षेत्र के महिला पुरुष उपस्थित थे।

 नपाध्यक्ष को अपने बीच पाकर खुश हुए अटल बस्तीवासी -- जैसे ही नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा अपने साथ साथी पार्षदों व नगर पालिका अधिकारियों के साथ अटल बस्ती में पहुंची तो वहां के निवासियों मैं खुशी की लहर दौड़ गई और महिला पुरुषों ने श्रीमती चोपड़ा को फूल मालाओं से लाद दिया। क्षेत्र वासियों ने कहा कि हमारी नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद हमारा बहुत ध्यान रखते है और समय-समय पर हमारी बस्ती में आकर हमारी समस्या पूछते है और उनका निराकरण करते है। पहले उन्होंने हमारी शौचालय की समस्या का निराकरण करते हुए सुलभ कंपलेक्स बनवाया और हमें खुले में शौच से मुक्ति दिलाई। और अब सीसी रोड और नाली का निर्माण करवाया जा रहा है जिससे हमें कीचड़ और गंदगी से मुक्ति मिलेगी। अपने स्वागत से अभिभूत होकर नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने क्षेत्र की महिलाओं व बच्चों का भी पुष्माला पहनाकर का स्वागत किया और नाली तथा सड़क की सौगात मिलने पर बधाई दी।


भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर नवीन कार्यालय भवन का भूमि पुजन समारोह

4 April 2026 whatsapp Facebook      701


 नीमच। 6 अप्रैल सोमवार 2026 को प्रात: 11 बजे भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के नवीन कार्यालय भवन का भूमि पुजन समारोह प्रदेश के यशस्वीप मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेशअध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के कर कमलों से वचुर्अल माध्यम से संपन्न होगा । इस भव्य ऐतिहासिक अवसर पर जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन सीए, मंदसौर संभाग प्रभारी श्री सुरेश आर्य, सांसद श्री सुधीर गुप्ता , प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना नारायण खंडेलवाल, जिला प्रभारी पुर्व सांसद श्री सुभाष पटेल, विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक मनासा श्री अनिरूद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, मंचासिन रहेंगे। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच के जिला मीडिया प्रभारी श्री मनोज माहेश्वरी व सह प्रभारी श्री शुभम शर्मा ने संयुक्त रूप से बताया की जिला भाजपा का यह नवीन कार्यालय भवन मालवा के गांधी डॉ लक्ष्मीनारायण पाण्डे मार्ग पर स्थित बंगला नं. 60 पुरानी नगरपालिका परिसर नीमच में बनने जा रहा है । इस कार्यक्रम को लेकर जिले भर के भाजपाजनों में अपार उत्साह देखा जा रहा है । अत: जिले के समस्त भाजपा जिला, मण्डल, मोर्चा, प्रकोष्ठ, प्रत्येक बूथ के पदाधिकारीगण, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, व ग्राम पंचायत, नगरपालिका, नगर परिषद, सरपंचगण, तमाम जन प्रतिनिधीगण, और जिले भर के सभी कार्यकर्ता बंधुओं, बहनों से आग्रह है कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस को आयोजित इस भव्य विराट समारोह में आप सभी जन अवश्य सहभागी बने और कार्यक्रम को सफल बनावे।

68c9174703cf42868961967e276ced71.png
Call Now
whatsapp

जिले के विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न जिलाधिकारी ने शालाओं में किया विद्यार्थियों से संवाद

4 April 2026 whatsapp Facebook      732


नीमच। जिले के विभिन्न विद्यालयों में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में भविष्य भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया । भविष्य से भेंट कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में जिलाधिकारी ने उपस्थित होकर कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों से विद्यार्थी जीवन में सफलता के सूत्र व्यक्त किए। पाठ्यक्रम दिसंबर तक पूर्ण करना, चैलेंजेस लेना और सीखने की ललक के बारे में विद्यार्थियों चर्चा की। इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यालय में विद्यार्थियों से तरंगों की अप्स एंड डाउन्स को इंटरैक्टिव पैनल पर समझते हुए उन्होंने जीवन के उतार एवं चढ़ाव से कैसे तालमेल बनाते हुए जीवन में खुश रहा जा सकता है विषय पर चर्चा की। विद्यार्थी अभिभूत होकर व्याख्यान में संलग्न रहे ।

भविष्य भेंट कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री जयपाल ठाकुर, महाप्रबंधक उद्योग सुश्री योगिता भटनागर, सिविल सर्जन श्री महेंद्र पाटील, डॉ मनीष यादव एवं कार्यपालन यंत्री जल संसाधन श्री विमल श्रीवास्तव एवं अन्य जिला अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से चर्चा की और उनका मार्गदर्शन किया।

a55933ddcee115e3b53950c7568879dfjpeg
Call Now
whatsapp

अब 10 वीं में सात और 12 वीं में छह विषय की परीक्षा देनी होगी अनिवार्य प्रोफेशनल कोर्स का एक सब्जेक्ट लेना जरूरी रिजल्ट तैयार करते समय पांच सर्वाधिक अंकों वाले विषयों को शामिल किया जाएगा

4 April 2026 whatsapp Facebook      734


मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अब विद्यार्थियों को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा भी अनिवार्य रूप से पढ़नी होगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में एक प्रस्ताव शासन को भेजा है, जिस पर मंजूरी मिलते ही यह नियम वर्ष 2026-27 से लागू किया जाएगा।

अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा(एनएसक्यूएफ) के तहत एक व्यावसायिक विषय लेना अनिवार्य होगा। पहले यह व्यवस्था वैकल्पिक थी, लेकिन अब इसे अनिवार्य बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगारपरक कौशल भी मिल सके।

114272a44dcb1c2022398bf0beaf2b1a.jpg
Call Now
whatsapp

मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर किया यज्ञ,

4 April 2026 whatsapp Facebook      732


नीमच। हनुमंत प्राकट्य उत्सव के पावन उपलक्ष में महायज्ञ का आयोजन वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ बालाजी मंदिर परिसर में हुआ।इंदिरा नगर स्थित मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ दो दिनों तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया।

मनीष चौधरी ने बताया कि 1अप्रैल सुबह 9 बजे अखंड रामायण पाठ की स्थापना के साथ हुई जो 2 अप्रैल की सुबह तक निरंतर चलता रहा।

2 अप्रैल को ब्रह्ह मुहूर्त में रणजीत हनुमान बालाजी महाराज का दिव्य अभिषेक किया गया। इस पावन अभिषेक के पश्चात बालाजी महाराज की प्रतिमा में अद्भुत तेज, अलौकिक आभा एवं दिव्य चमक का संचार हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रतिमा में नई ऊर्जा और शक्ति का संचार हो गया हो। अभिषेक के पश्चात सभी भक्तों ने जोरदार जयकारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

इसके पश्चात आरती की गई एवं हनुमान जी का आकर्षक श्रृंगार किया गया। फिर प्रभात फेरी रामधुन का आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र की माताएं, बहनें, बच्चे एवं पुरुष वर्ग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत एस. के. सोनी द्वारा ध्वज पूजन से हुई । इसके बाद बालाजी महाराज एवं भगवान श्रीराम के भजनों पर झूमते हुए पूरे इंदिरा नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली गई।

उसी दिन प्रातः 10 बजे यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें दो यज्ञ कुंड बनाए गए। अनेक श्रद्धालु जोड़ों सहित बैठकर यज्ञ में सम्मिलित हुए। यह समस्त धार्मिक अनुष्ठान पंडित देवीलाल जी शर्मा (नीलकंठ महादेव) के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुए,

हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल की रात्रि 8 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

 इन विविध धार्मिक कार्यक्रमों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया ।

abd75c9ac1cff10e958ac4db3c86873e.png
Call Now
whatsapp

5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ होगा स्विमिंग पूल, तैयारी अंतिम चरण में

3 April 2026 whatsapp Facebook      802


नीमच। नगर पालिका नीमच का स्विमिंग पूल 5 अप्रैल से आमजन के लिए प्रारंभ हो जाएगा। स्विमिंग पूल प्रारंभ करने के लिए पुल की साफ सफाई व अन्य तैयारियां अंतिम चरण में चल रही है। स्विमिंग पूल में प्रवेश की व्यवस्था परिषद संकल्प अनुसार गत वर्ष की तरह मासिक पास धारियों के लिए ही रहेगी। मासिक पास का शुल्क एक माह का ₹1000 रहेगा।कोई भी व्यक्ति मासिक पास बनवाकर स्विमिंग पूल में तैराकी कर सकेगा।

 उपरोक्त जानकारी देते हुए स्विमिंग पूल प्रभारी उप यंत्री श्री अरविंद सिंह ने बताया कि स्विमिंग पूल में प्रतिदिन महिलाओं के लिए प्रातः 6 से 7 एवं पुरुषों के लिए प्रातः 7 से 8, 8 से 9 से एवं 9 से 10 तथा इसी प्रकार दोपहर में पुरुषों के लिए 4 से 5 एवं 5 से 6 तथा महिलाओं के लिए सायंकाल 6 से 7 बजे का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को स्विमिंग पूल का रखरखाव का दिन होने से अवकाश रहेगा।

 स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि तैराकी के इच्छुक महिला पुरुषों को मासिक पास का फॉर्म भरने के साथ ही शपथ पत्र भी देना होगा कि उसके द्वारा स्विमिंग पूल के सभी नियमों का पालन किया जाएगा और तेराकी के समय किसी भी प्रकार की दुर्घटना होती है तो दुर्घटना की जवाबदारी उसकी स्वयं की होगी।

 स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल की उपस्थिति में हुई बैठक में आगामी समय में स्विमिंग पूल का रिनोवेशन कराने तथा स्विमिंग पूल की गहराई जो वर्तमान में पूर्व के मानक अनुसार 18 फिट होकर वर्तमान मानक अनुसार अत्यधिक ज्यादा होने से पुल की गहराई वर्तमान मानक अनुसार कम करवाने का कार्य प्रारंभ करवाने का भी निर्णय लिया गया।

 स्विमिंग पूल प्रभारी ने बताया कि मासिक पास बनवाने के लिए स्विमिंग पूल पर आवेदन उपलब्ध कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। तैराकी के इच्छुक महिला पुरुष स्विमिंग पूल से आवेदन प्राप्त कर आवेदन के साथ आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा ₹1000 का शूल्क जमा करवाकर अपना पास बनवा सकते हैं।

8df7b73a7820f4aef47864f2a6c5fccf.jpg
Call Now
whatsapp

नीमच में हथियारों की खरीद फरोख्त, पुलिस के लिए बन सकती है बड़ी परेशानी का सबब जड़ों तक पहुंचने की है आवश्यकता, आर्म्स रैकेट पर कार्रवाई की है दरकार पुष्पा मैडम की तगड़ी कार्रवाई लेकिन कानून की दरारों से निकल ना जाए संगीन अपराधी अजय जगदीश चंद्र चौधरी, अजेय योद्धा

2 April 2026 whatsapp Facebook      1018


नीमच। नीमच में जिंदा कारतूस के साथ हथियार को लेकर घूमता हुआ युवक किसी बहुत बड़े खतरे की और इशारा कर रहा है, यह मामूली घटना नहीं है बल्कि एक बहुत बड़े रैकेट के द्वारा युवाओं को खुलेआम परोसे जाने वाले मौत के सामान के साथ समाज को भयभीत करने की योजना बद्ध साजिश है। अगर तुरंत ही इस गिरोह का पर्दा फाश नहीं किया गया तो आने वाले समय में नीमच की कानून व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। 


नोनीहालों के हाथों में हथियार, क्या नीमच हो रहा गृह युद्ध के लिए तैयार 


नीमच में जिस प्रकार से हथियारों की सप्लाई की जा रही है वह बेहद चिंताजनक है अगर इस प्रकार से हर व्यक्ति हथियारों से लैस हो जाएगा तो गैंगवार और गृह युद्ध जैसी स्थिति भी नीमच में बन सकती है। पहले भी कई मामलों में देखने में आया है कि नासमझ और गैर जिम्मेदार यूवको ने हथियारों के साथ सोशल मीडिया पर प्रदर्शन किया और अंकुश लगा भी तो सिर्फ और सिर्फ रील बनाकर प्रदर्शन करने पर। हथियारों की खरीद फरोख्त के बहुत संगठित रैकेट का खुलासा करने में पुलिस अभी तक नाकाम रही है। नीमच जिले की पुलिस अपनी पुलिसिंग को लेकर दूरस्थ प्रदेशों में भी जानी जाती रही है लेकिन क्या हथियारों के सरगना और इस गिरोह के रेकेट का पर्दाफाश करने में नीमच की पुलिस सफल हो पाएगी। क्योंकि कानून व्यवस्था किताबों में लिखी इबारत के दायरे में सिमटी हुई है जबकि अपराधी मनगढ़ंत कहानियों को बनाने और परोसने में माहिर। 


कानून की दरारों का लाभ उठाकर, पुलिस के मजबूत पंजों से फिसल ना जाए शातिर अपराधी

किसी भी बुरी घटना को कृत करने वालों को अगर किसी का खौफ होता है तो वह सिर्फ कानून का है लेकिन आज अपराधी इतना शातिर हो गया है कि उसके लिए कानून सिर्फ किताबों में लिखी कुछ इबारत है, वह बेखोफ है क्योंकि उसे मालूम है कि उसके लिए लड़ने वाले, कहानियां गढ़ने वाले, सबूत सृजित करने वाले, कोड़ियों में बिकने वाले कई लोग हैं। जिनके दम पर आज गैर जिम्मेदार हरकत करने वाले अपराधी बुरी तरह से सक्रिय है। ऐसी स्थिति में पुलिस के जिम्मेदारों के लिए भी बहुत मुश्किल हो जाता है कि वह सही कार्रवाई कर कर अपराधियों पर शिकंजा कस सके। जब तक इच्छा शक्ति भगीरथी ना हो तब तक परिणाम सकारात्मक नहीं आ सकते। 

नीमच अति संवेदनशील, समय रहते कार्रवाई की है आवश्यकता 

नीमच अति संवेदनशील क्षेत्रों में आता है इसके कारण यह बहुत आवश्यक हो जाता है कि किसी भी गलत गतिविधि और अपराध पर तुरंत कार्रवाई की जाए नीमच सिटी पुलिस के स्टाफ और टी आई पुष्पा सिंह चौहान को साधुवाद जिन्होंने समय रहते कार्रवाई की और हथियार बरामद किए लेकिन कहानी सिर्फ यहां तक ही सीमित नहीं है बल्कि इस कहानी के कई और किरदार भी हैं जिन्होंने न जाने कितनीजिंदगियों को अपराध की राह पर अग्रसर किया हुआ है, कितने ही हथियारों को घर-घर तक पहुंचाया हुआ है। अगर इनकी जड़ों को सही तरीके से टटोला जाए तो चौंकाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं। नीमच की जनता नीमच पुलिस स्टाफ और सक्रिय और कर्मठ पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल से आशा करती है कि वे इस घटना को हल्के में ना ले और इसकी गहरी तहकीकात कर इस रैकेट को समाप्त करने का बीड़ा उठाएं।

68d5535b971d558f594f10a5affd0a71jpeg
Call Now
whatsapp

शहर में नपा बहा रही है विकास की गंगा --श्री परिहार -- गौधाम बालाजी मार्ग भक्तों को अनुपम सौगात होगा - श्रीमती चोपड़ा -- 48.27 लाख के सड़क सौंदरीकरण का भूमि पूजन संपन्न

2 April 2026 whatsapp Facebook      898


नीमच! नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर 2 अप्रैल गुरुवार को वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत आने वाले ब्रह्माकुमारी आश्रम से गौधाम बालाजी तक 48.27 लाख की लागत से होने वाले सड़क सौंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार, भाजपा संगठन के जिला प्रभारी श्री सुभाष पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत के मुख्य आतिथ्य तथा नपा अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता सहित अन्य अतिथिगणो की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, ब्रह्माकुमारी आश्रम के श्री सुरेंद्र जैन, श्रुति दीदी, सविता दीदी, भाजपा नेता श्री संतोष चोपड़ा,श्री हेमंत हरित, श्री सुरेंद्र सेठी, सांसद प्रतिनिधि श्री आदित्य मालू, जलकल सभापति श्रीमती छाया जायसवाल, श्रीमती कुसुम अशोक जोशी, श्री निलेश पाटीदार,वार्ड क्रमांक 34 की पार्षद श्रीमती शारदा पाटनी भी मंचासीन थे।

  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री परिहार ने कहा कि बालाजी महाराज के जन्मोत्सव पर गोधाम बालाजी रोड के सौंदरीकरण का भूमि पूजन एक पुनीत कार्य है, इससे गोधाम बालाजी व श्री चंद्रेश्वर नागदेव मंदिर जाने वाले भक्तों को काफी सुविधा होगी, नगर पालिका द्वारा शहर में किये जा रहे विकास कार्य सराहनीय है, शहर विकास में पैसों की कोई कमी नहीं आने देंगे।

 इस अवसर पर श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि गोधाम बालाजी मार्ग भक्तों के लिए अनुपम सौगात होगी, इस मार्ग पर साड़े ग्यारह मीटर चौड़ी सुंदर सड़क के साथ ही नाली निर्माण,पेवर ब्लॉक सहित अनेक कार्य होंगे! कार्यक्रम का संचालन स्वच्छता एंबेसडर श्री विजय बाफना ने किया व आभार पार्षद श्रीमती शारदा पाटनी ने व्यक्त किया।

 विधायक ने दी देवस्थानों को सौगात -- कार्यक्रम में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने गोधाम बालाजी में महिलाओं के जिम के लिए 25 लाख रुपए, चौरसिया समाज के मंदिर में डोम निर्माण के लिए 25 लाख रुपए व ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा निर्मित किए जाने वाले शिव धाम सरोवर तक भोलियावास से सड़क निर्माण के लिए एक करोड रुपए की घोषणा की। विधायक श्री परिहार ने नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा से कहा कि आप विकास कार्य कराते जाओ और लोगों की दुआ लेते जाओ, विरोधीयों के सीने पर सांप लौटते हैं तो लौटते रहे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

 श्रीमती चोपड़ा ने विरोधियों को लिया आड़े हाथों -- कार्यक्रम में नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने विरोधियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग आज तक मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाते रहे और अखबारों में छपवाते रहे वह आज तक एक भी आरोप सिद्ध नहीं कर पाए. इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगना चाहिए। श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि शहर में चारों ओर विकास कार्य चल रहे हैं और यह विकास कार्य विरोधियों के विरोध करने से रुकने वाले नहीं है।

 कार्यक्रम में नवनियुक्त एल्डर मेन श्री शंकर बंसल, श्री हरभजन सिंह सलूजा के साथ ही गोधाम बालाजी मंदिर समिति के श्री सुंदरलाल बंसल,श्री शैलेंद्र गर्ग, श्री अनुराग बंसल, श्री विष्णु बिंदल, श्री सुनील कटारिया, श्री कपिल अग्रवाल, श्री मलकेश गोयल, नपा पार्षद श्री योगेश कविश्वर, श्री आलोक सोनी, श्री रूपेंद्र लॉक्स, श्री विष्णु राठौर,पार्षद प्रतिनिधि श्री विनीत पाटनी, श्री अमन दीवान, श्री मनीष शर्मा, श्री चंदू तलरेजा, चौरसिया समाज के श्री अजय चौरसिया, श्री महेश चौरसिया, श्री नितेश चौरसिया, श्री अनूप चौरसिया, श्री नितिन चौरसिया, श्री अनुज चौरसिया, श्री अंकित चौरसिया, श्री रिंकू चौरसिया, नपा के कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैया लाल शर्मा, इंजीनियर श्री दीपक मुवेल, श्रीमती अनु सोलंकी, श्री अर्जुन राठौर, श्री अब्दुल नईम एवं वार्ड क्रमांक 34 के श्री दीपक पाटनी, श्री जसवीर हुडा, श्री अंकुश गोधा, श्री ब्रजेश नीमा, श्री मनोहर बाकलीवाल, श्री राजू दीक्षित श्री मनीष ऐरन श्री बिट्टू चोपड़ा श्री विकास नामदेव, श्री संजय डांगी,श्री प्रदीप मारू, श्री जितेंद्र बॉबी,श्री मनीष डूंगरवाल, श्री नरेंद्र अग्रवाल, श्री राजेश जिंदल, श्रीमती रानी राणा, श्री संदीप बाबेल,श्री मनीष चोपड़ा सहित अनेक अनेक पत्रकार, क्षेत्रवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

7f0680f20854638765003d884c469650.png
Call Now
whatsapp

नगर में सकल जैन समाज ने धूमधाम से मनाई महावीर जयंती रिपोर्टर-देशराज सहगल

31 March 2026 whatsapp Facebook      1081


मनासा। नगर में सकल जैन समाज ने आस्था एवं धूमधाम के साथ महावीर जयंती मनाई रथ यात्रा बेंड बाजे के साथ श्वेताम्बर जैन मंदिर से प्रातः 9 बजे निकली रथ में भगवान महावीर की मूर्ति विराजित थी रथ को समाजजन आस्था के कंधो पर उठाए चल रहे थे रथ में विराजित भगवान महावीर की मूर्ति का समाजजन द्वारा पूजा अर्चना की गई और भगवान का आशीर्वाद लिया गया। नगर में निकली रथ यात्रा में महिलाएं एवं पुरुष परम्परा गत परिधान में नजर आए रथ यात्रा श्वेताम्बर जैन मंदिर से होती हुई गांधी चौक,खड़ा शेर गली,सदर बाजार होते हुए पुनः श्वेताम्बर जैन मंदिर पहुंची रथ यात्रा में समाजजन त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा रथ यात्रा में बालिका मंडल, महिला मंडल एवं बहू मंडल का समूह सराहनीय प्रदर्शन के साथ गुजर रहा था बेंड बाजे की धुन पर नृत्य करते श्रावक श्राविकाएं सबको आकर्षित कर रहे थे भगवान महावीर की जयंती दिगम्बर

समाज, स्थानकवासी समाज, श्वेताम्बर समाज ने सामूहिक रूप से मनाई भगवान महावीर आकर्षक पालकी में विराजित थे रथ यात्रा के बाद वर्धमान जैन धर्मशाला में सकल जैन समाज का स्वामी वात्सल्य संपन्न हुआ। सम्पूर्ण कार्यक्रम में अनूप बंब,इंदरमल पामेचा,मंगेश संघई,शिखरचंद जैन,प्रकाश हिंगड़,ज्ञानमल पामेचा,सूरजमल मानावत,मनोज गांधी,विजय पामेचा,गोपाल सेठिया,गणेश जैन,सुनील भंडारी,दर्शन पामेचा,विनोद पामेचा,प्रमोद गांधी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

dd1e2937f6807a5f8221e45f914da78b.png
Call Now
whatsapp

लोक अदालत के तहत आज भी मिलेगी अधिभार में छुट

30 March 2026 whatsapp Facebook      1133


नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने एक प्रेस नोट में बताया कि लोक अदालत के तहत संपत्ति कर व जलकर में मिलने वाली अधिभार की छूट की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई थी ।

 श्रीमती बामनिया ने कहा कि संपत्ति कर व जलकर के जिन भी बकायादारो ने अभी तक संपत्ति कर व जलकर के अधिकार की छूट का लाभ नहीं उठाया है आज 31 मार्च को अंतिम दिन भी नगर पालिका कार्यालय में पहुंचकर शासन द्वारा निर्धारित अधिभार में छुट का लाभ उठा सकते है । 31 मार्च 2026 के पश्चात बकाया दारो को अधिभार सहित संपूर्ण राशि जमा कराना होगी।

3013c2a4db9bcca350eb0325d79e504f.jpg
Call Now
whatsapp

विधायक,भाजपा जिलाध्यक्ष व नपाध्यक्ष की उपस्थिति में नपा नीमच में हुआ नवनियुक्त एल्डरमेनो का स्वागत

30 March 2026 whatsapp Facebook      1134


नीमच। शासन द्वारा प्रदेश की निकायों में की गई एल्डरमेन ( वरिष्ठ पार्षद ) की नियुक्ति के तहत नगर पालिका परिषद नीमच में भी 6एल्डरमैन नियुक्त किए गए। नगर पालिका नीमच में नियुक्त नवनियुक्त एल्डर मेन श्री शांतिलाल गुप्ता, श्री शंकर बंसल, श्रीमती लता हरित, श्रीमती आकांक्षा तलरेजा,श्री मनीष बेंस व श्री हरभजन सिंह सलूजा का स्वागत सोमवार 30 मार्च को नगर पालिका कार्यालय स्थित नपाध्यक्ष कक्ष में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वातिगौरव चोपड़ा, सीएमओश्रीमती दुर्गा बामनिया व उपस्थित पार्षदगणो ने भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री हेमंत हरित,श्री महेंद्र भटनागर,मंडल अध्यक्ष श्री मोहन सिंह राणावत, सभापति श्रीमती कुसुम अशोक जोशी आदि की उपस्थिति में मुंह मीठा कराकर गुलदस्ता व पुष्पमाला से किया। इस दौरान विधायक श्री परिहार ने भाजपा जिला अध्यक्ष व राजस्व सभापति श्रीमती वंदना खंडेलवाल, नपाध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा व सीएमओ श्रीमती बामनिया के साथ नगर पालिका कार्यालय की विभिन्न शाखाओ मैं जाकर नवनियुक्त एल्डरमेनो का परिचय भी करवाया व कार्यरत कर्मचारियों से उनके द्वारा संपादित किए जाने वाले कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

 इस दौरान कार्यालय अधीक्षक कन्हैया लाल शर्मा, पार्षद श्री रामचंद्र धनगर,श्री दुर्गा शंकर भील, श्री आलोक सोनी, श्री योगेश कविश्वर, श्री शशि कल्याणी, भाजपा पदाधिकारी श्री निलेश पाटीदार, श्री अशोक जोशी, श्री मेहर सिंह जाट, श्री चंद्र प्रकाश तलरेजा, श्री विक्की छाबड़ा, श्री आशीष बेस व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


All Rights Reserved | Ajay Yodha © 2024
Developed By: Dhangar Software  -    8959773545
Privacy Policy: Privacy Policy